फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir ladakh lok sabha election results 2024 bjp won 2 national conference won 2 seats

Jammu Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर की पांच और लद्दाख की एक सीट पर नतीजे घोषित, जानें किन्हें मिली जीत

Tue, 04 Jun 2024 10:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

भाजपा ने तीसरी बार जम्मू और उधमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। उधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू सीट से जुगल किशोर शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir ladakh lok sabha election results 2024 bjp won 2 national conference won 2 seats
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर की पांच और लद्दाख की एक लोकसभा सीट पर नतीजे घोषित हो गए हैं। जम्मू संभाग की दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा ने तीसरी बार जम्मू और उधमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। उधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू सीट से जुगल किशोर शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी की दो सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने जीत का परचम फहराया है। श्रीनगर सीट पर जेकेएनसी के रुहुल्लाह मेहदी और अनंतनाग-राजोरी सीट पर जेकेएनसी के मियां अल्ताफ ने जीत दर्ज की है। हालांकि बारामुला सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह की जीत की हैट्रिक
 
उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। डॉ. जितेंद्र सिंह को ने 571076 वोट हासिल किए। उन्होंने 1,24,373 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को 4,46,703 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू सीट पर तीसरी बार जीते जुगल किशोर शर्मा

जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 1,35,498 मतों से जीत हासिल की। जुगल किशोर शर्मा को 6,87,588 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला को 5,52,090 वोट मिले।

बारामुला सीट पर इंजीनियर राशिद दो लाख के अंतर से विजयी

उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट पर जेल में बंद इंजीनियर राशिद ने 2,04,142 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 4,72,481 वोट हासिल किए। इस सीट पर उमर अब्दुल्ला को 2,68,339 वोट मिले। सज्जाद लोन को 1,73,239 मत मिले।

अनंतनाग राजोरी सीट पर 2.80 लाख वोटों से जीते मियां अल्ताफ

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ 2,81,794 वोटों से जीत चुके हैं। उन्हें कुल 5,21,836 वोट मिले। महबूबा मुफ्ती दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 2,40,042 वोट मिले। अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास 1,42,195 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। उन्होंने यहां अपनी पार्टी को समर्थन दिया था।

श्रीनगर सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुहुल्लाह मेहदी ने दर्ज की जीत

श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुहुल्लाह मेहदी ने जीत हासिल की है। रुहुल्लाह को 3,56,866 वोट मिले। उन्होंने 1,88,416 वोटों से पीडीपी के उम्मीदवार वाहिद पर्रा को पराजित किया। वाहिद को 1,68,450 वोट प्राप्त हुए।

लद्दाख में आजाद उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा जीते, भाजपा-कांग्रेस को हराया

लद्दाख में आजाद उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने जीत दर्ज कर ली है। हनीफा को 65,259 वोट मिले। उन्होंने 27, 862 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर कांग्रेस के सेरिंग नामग्याल को 37,397 वोट मिले। भाजपा के ताशी ग्यालसन को 31,956 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed