फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir kulgam, militant abducted man 46 day ago, dead body found in apple orchid

J&K: आतंकियों द्वारा कुलगाम से अगवा मकान मालिक का 46 दिन बाद गोलियों से छलनी शव बरामद

Tue, 11 Dec 2018 09:40 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir kulgam, militant abducted man 46 day ago, dead body found in apple orchid
    विज्ञापन
  • कुलगाम में जैश के तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, एक वाहन भी सीज

  • जिस मकान में जैश आतंकियों से हुई थी मुठभेड़, उसका मालिक था शिराज

  • 21 अक्टूबर को मुठभेड़ में तीन जैश आतंकियों के मारे जाने के छह दिन बाद हुआ था अगवा 


दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले से अगवा किए गए मकान मालिक का गोलियों से छलनी शव 46 दिनों बाद मंगलवार को बरामद हुआ। इसके घर में मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ के कुछ दिनों बाद ही आतंकियों ने उसे अगवा किया था। इस मामले में दो विदेशी आतंकियों व पांच ओजीडब्ल्यू का नाम पुलिस जांच में सामने आया है। पुलिस ने अपहरण व हत्या में तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है,अन्य की तलाश जारी है।

कुलगाम के एसएसपी हरमीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव पर गोलियों और प्रताड़ित किए जाने के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस दिन आतंकी इसे अगवा कर ले गए थे उसके अगले ही दिन उसे मार डाला था।
विज्ञापन


सेब के बगीचे से मिला शव

इस मामले में गिरफ्तार जैश के तीन ओजीडब्ल्यू की निशानदेही पर शिराज का शव कुलगाम के अवथू गांव से एक सेब के बगीचे से बरामद किया गया जहां उसे दफनाया गया था। पुलिस ने एक गाड़ी भी सीज की है जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

27 अक्तूबर को किया था अपहरण

21 अक्तूबर, 2018 को कुलगाम के लारू गांव में शिराज अहमद भट के घर में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे। इस मुठभेड़ के बाद 27 अक्तूबर को आतंकियों ने मकान मालिक को घर से अगवा कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन भी शुरू की थी। 

हत्या के पीछे शक अथवा रंजिश

एसएसपी के अनुसार, जिस घर में मुठभेड़ हुई थी उस घर में मारे गए आतंकी मुठभेड़ से 2-3 दिन से पहले से वहां छिपे हुए थे। शिराज पर या तो आतंकियों को शक हुआ है या फिर कोई आपसी रंजिश थी जिसके चलते आतंकियों ने उसे  मौत के घाट उतारा है। स्टेट हयूमन राइट्स कमीशन (एसएचआरसी) द्वारा 26 नवंबर को एसएसपी और डीसी कुलगाम को शिराज अहमद भट के रहस्यमय गायब होने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed