{"_id":"61b2f98446fb29773b58f16f","slug":"jammu-kashmir-krishi-bhawan-jammu-has-grown-seedless-cucumber-beneficial-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कृषि भवन जम्मू ने उगाया बीज रहित खीरा, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कृषि भवन जम्मू ने उगाया बीज रहित खीरा, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
Fri, 10 Dec 2021 12:23 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:23 PM IST
सार
बीज रहित खीरा विटामिन ए, बी और सी के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी। पॉलीग्रीन हाउस संरचना के तहत विभिन्न सब्जियों की फसलें यहां उगाई जाती हैं।
विज्ञापन
खीरा
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि भवन जम्मू में बीज रहित खीरे को तैयार किया गया है। कुछ महीने पहले इसकी खेती की गई थी। वीरवार को पहली फसल काटने का काम शुरू किया गया। यह खीरा बहुत ही नरम छिलके वाला होता है, जिसमें विटामिन ए, बी और सी, कड़वा मुक्त, कुरकुरा और स्वादिष्ट है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में इसकी कटाई गई। बता दें कि पॉलीग्रीन हाउस संरचना के तहत विभिन्न सब्जियों की फसलें यहां उगाई जाती हैं। निदेशक ने परिजात किस्म के पौधे भी यूनिट में लगाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू विश्वविद्यालय: वीसी की नियुक्ति तक परिसर विकास अधिकारी के लिए साक्षात्कार हों रद्द
विज्ञापन
निदेशक ने अधिकारियों को उच्च रिटर्न के साथ साल भर उत्पादन प्राप्त करने के लिए संरक्षित और नियंत्रित परिस्थितियों में बीज रहित ककड़ी, टमाटर, लाल और पीली बेल मिर्च जैसी विदेशी और उच्च मूल्य वाली सब्जियों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया। कहा कि विभाग द्वारा किसानों की आय दोगुना करने और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कृषि-उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के लिए उच्च तकनीकी हस्तक्षेप को लोकप्रिय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन