{"_id":"63d810a87e4ea93b66773fbf","slug":"jammu-kashmir-khelo-india-autumn-games-will-start-from-february-10-1800-participants-will-participate-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: खेलो इंडिया शीतकालीन खेल दस फरवरी से होंगे शुरू, 18 सौ प्रतिभागी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: खेलो इंडिया शीतकालीन खेल दस फरवरी से होंगे शुरू, 18 सौ प्रतिभागी लेंगे भाग
Tue, 31 Jan 2023 12:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:23 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने 46 करोड़ की लागत वाले 94 खेल प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया, जिसमें स्टेडियम, खेल मैदान, लाइटिंग प्रोजेक्ट, क्रिकेट पिच, सिंथेटिक कोर्ट और प्रीफैब डग-आउट शामिल हैं।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलों इंडिया के तीसरे संस्करण का आगाज दस फरवरी से हाेगा। इस बार देश भर के 1800 खिलाड़ी अधिकारी भाग लेंगे। सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल (विंटर गेम्स) के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने और खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों की देने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान उपराज्यपाल ने 46 करोड़ की लागत वाले 94 खेल प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया, जिसमें स्टेडियम, खेल मैदान, लाइटिंग प्रोजेक्ट, क्रिकेट पिच, सिंथेटिक कोर्ट और प्रीफैब डग-आउट शामिल हैं। खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपराज्यपाल ने यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जल आपूर्ति, आवास और परिवहन के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कहा कि पहली बार, फीडबैक तंत्र और मोबाइल एप के साथ एक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल विकसित किया गया है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड वाले होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि विंटर गेम्स हमारे लिए जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, संगठनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर है। इस दौरान युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने लोगो, थीम सहित प्रचार गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
अब तक 56,51,023 युवाओं ने लिया भाग
स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने 2022-23 के दौरान आयोजित खेल गतिविधियों की जानकारी दी। यह बताया गया कि विभिन्न खेल विधाओं में 56,51,023 युवाओं ने भाग लिया।