{"_id":"6708f9c2aef6317afc0bc35a","slug":"jammu-kashmir-kathua-in-the-grip-of-dengue-11-new-cases-reported-292-positive-cases-found-192-patients-rec-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: डेंगू की चपेट में आया कठुआ, 11 नए मामले सामने आए, 292 मिला पॉजिटिव केस, 192 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: डेंगू की चपेट में आया कठुआ, 11 नए मामले सामने आए, 292 मिला पॉजिटिव केस, 192 मरीज हुए ठीक
Fri, 11 Oct 2024 03:41 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:41 PM IST
सार
कठुआ में डेंगू के मामले बढ़े, गुरुवार को 11 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 292 पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कठुआ जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को 11 नए मामले आने के साथ जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीजों का आंकडा 292 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए 11 मामलों में कठुआ शहर से तीन मामले आए हैं। इनमें दो पुरुष सहित एक महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। चार अन्य मामले बिलावर क्षेत्र के हैं, इनमें एक महिला और तीन पुरुषों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बरवाल गांव से एक महिला, चक देसा सिंह से एक महिला, बरनोटी से एक महिला, हीरानगर से एक महिला के भी डेंगू संक्रमित होने की जानकारी विभाग द्वारा दी गई।विभाग के अनुसार अब तक पाए गए सभी 292 मरीजों में 192 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 100 सक्रिय मरीजों में 13 का उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। शेष मरीजों को जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनके घरों पर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजबाग के अमाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राजबाग क्षेत्र के अमाला गांव में जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डोर-टू-डोर चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने घरों के आसपास का निरीक्षण करते हुए लोगों को किसी भी तरह का जलभराव न होने देने के लिए कहा।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि विभाग के कर्मचारी हर रोज लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जिले भर में मास सर्वे का कार्यक्रम चला रहे हैं। इनमें बुखार से पीड़ित मरीज के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि उनकी जांच करवाकर स्थिति को स्पष्ट किया जा सके। इस क्रम में अमाला सहित 11 अन्य स्थानों पर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस दौरान बुखार से पीड़ित पाए गए 150 लोगों के ब्लड सेंपल भी लिए गए हैं।