फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: JK People Movement merged with Aam Aadmi Party

जम्मू कश्मीर राजनीति: जेके पीपुल्स मूवमेंट का आम आदमी पार्टी में विलय, जम्मू-कश्मीर को बेहतर करने का दावा

Fri, 15 Jul 2022 01:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 01:37 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल जेके पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) का वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) में विलय हो गया। इससे पहले जेकेपीएम नेताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की

विज्ञापन
jammu kashmir: JK People Movement merged with Aam Aadmi Party
आप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल जेके पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) का वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) में विलय हो गया। इससे पहले जेकेपीएम नेताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर आप के जम्मू-कश्मीर प्रभारी इमरान हुसैन भी मौजूद थे।

विज्ञापन


इमरान हुसैन ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों के विकास को लेकर अरविंद केजरीवाल की तरफ देख रहे हैं। वहीं, जेकेपीएम के अध्यक्ष रहे डॉ. गुलाम मुस्तफा ने कहा कि उन्होंने आप सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन


जब आप जम्मू-कश्मीर में आई तो फैसला किया कि मिलकर काम करें। जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए एक होकर लड़ेंगे।बाद में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए इमरान हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर लोग हर राज्य में आप से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के अंदर भी आज काफी लोग आप से जुड़ने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अंदर 2019 में जेकेपीएम बनी थी। इसके अध्यक्ष डॉ. गुलाम मुस्तफा, कोषाध्यक्ष मुदासिर गुल, महासचिव जावेद अहमद खान, मुख्य प्रवक्ता रियाज माजिद सहित अन्य पूरी पार्टी का विलय आप में करने जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के अंदर इसका इस्तकबाल करता हूं। जेकेपीएण के अध्यक्ष रहे डॉ. गुलाम मुस्तफा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि हमने देखा कि दिल्ली में एक बहुत अच्छी हुकुमत चलाई जा रही है। जम्मू कश्मीर की सियासत से तंग आकर सभी ईमानदार लोगों ने यह पार्टी बनाई।

इसके बाद यह पार्टी इन्हीं सिद्धांतों पर चलती रही। अब आप जम्मू कश्मीर में आई तो हमने सोता कि क्यों ना हम भी उनके साथ मिलकर काम करें। इसके बाद हमारी मुलाकात अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं के साथ हुई। इनकी जो सोच थी वही हम लेकर निकले थे।


ऐसे में हम लोग अब अलग नहीं रहेंगे। इसके बाद आपके सामने यह ऐलान करना चाहते हैं कि हम लोग एक साथ मिलकर रियासत जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए एक होकर लड़ेंगे। आज हम सीएम केजरीवाल की छत्रछाया में आगे बढ़ना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी में हमारी पूरी पार्टी शामिल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed