फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,jimnastic

रिंग्स में राजस्थान के दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
jammu kashmir,jimnastic
जम्मू। एमए स्टेडियम में चल रही 56वीं आर्टिस्टिक और 25वीं रिदिमक राष्ट्रीय जिम्नास्टकि चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्टिल रिंग्स, पॉमेल हॉर्स, फ्लोर एक्सरसाइज, और वॉल्टिंग टेबल में मुकाबले करवाए गए। इनमें मेजबान टीम जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और कोई भी खिलाड़ी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन मैंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्टिल रिंग्स अंडर-17 में राजस्थान के दीपक सैनी पहले, महाराष्ट्र से आर्यन दावंडे दूसरे, राजस्थान के देवेंद्र सैनी तीसरे, मध्य प्रदेश के दीपेश लश्करी चौथे और महाराष्ट्र से निशांत करंदीकर पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-17 में पॉमेल हॉर्स स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार ने पहला, दिल्ली के पृथ्वी ने दूूसरा, पश्चिम बंगाल के प्रीतम ने तीसरा, दिल्ली के पारस सिंह ने चौथा और उत्तर प्रदेश के प्रणव मिश्रा ने पांचा स्थान हासिल किया। अंडर-17 फ्लोर एक्सरसाइज में गोवा से सुमित धाली ने पहला, महाराष्ट्र के आर्यन दावंडे ने दूसरा, उत्तर प्रदेश के प्रणव कुशवाहा ने तीसरा, महाराष्ट्र से मेघ रॉय ने चौथा और उत्तर प्रदेश के प्रणव मिश्रा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में बंगाल और महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन रहा। महिला वर्ग में आर्टिस्टिक अनइवन बार्स स्पर्धा के अंडर-15 में महाराष्ट्र की रिया केलकार ने पहला, पश्चिम बंगाल की प्यासा कुंडू ने दूसरा, पंजाब की सुखनूर प्रीत कौर ने तीसरा, महाराष्ट्र की देवयानी कोल्टे ने चौथे और दिल्ली की उदित परामर पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर-15 वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की अनुष्का जाना पहले, केरल की महरीन दूसरे, पंजाब की सुखनूर प्रीत कौर तीसरे, पश्चिम बंगाल की जीनिया देवनाथ चौथे और महाराष्ट्र की रिया केलकर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed