फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Jhiri fair will start today, Governor will reach on 11th

जम्मू कश्मीर: झिड़ी मेले का आज होगा आगाज, अब तक  20 हजार लगा चुके दरबार में हाजिरी, 11 को पहुंचेंगे LG

Mon, 07 Nov 2022 09:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 09:50 AM IST
सार

संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण सोमवार को मेले का शुभारंभ करेंगे। 11 नवंबर को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के आने की संभावना है। मेले में प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Jhiri fair will start today, Governor will reach on 11th
बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के चलते दो साल बाद हो रहे प्रसिद्ध झिड़ी मेले का सोमवार को आगाज होगा। हालांकि श्रद्धालुओं का झिड़ी पहुंचना जारी है। रविवार को करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण सोमवार को मेले का शुभारंभ करेंगे। 11 नवंबर को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के आने की संभावना है। मेले में प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार से प्रसिद्ध झिड़ी मेला शुरू हो रहा है, जिसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जो सुबह 11 बजे बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मेले का आगाज करेंगे।

वहीं, सबह 11:35 बजे झिड़ी में दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान शिरकत करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उम्मीद है कि 11 नवंबर को उप राज्यपाल दरबार में हाजिरी लगाने आएंगे। प्रशासन और पुलिस की ओर से मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं का झिड़ी पहुंचना जारी है। रविवार को करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।


इस बार मेला कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही शुरू कर दिया गया है, लेकिन स्नान करने वालों की भीड़ बाबा तालाब में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दिन कई बिरादरियों की मेल भी मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed