{"_id":"5fa319cc8ebc3e9b7f0704ac","slug":"jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2222279140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सुरंग की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सुरंग की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। अरनिया सेक्टर स्थित पिंडी चाढ़का के खेते में जीरो लाइन के साथ सटी जमीन के पास सुरंग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। उक्त स्थान पर किसान धान की कटाई कर रहे थे। किसानों ने सुरंग मिलने की जानकारी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी। बाद में पता चला कि एक किसान से खेत की सिंचाई के लिए पंप चलाया था, जिससे मिट्टी धंस गई है।
बुधवार की सुबह पिंडी चाढ़का स्थित खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान किसानों को एक स्थान पर मिट्टी धंसी दिखी। उन्होंने बीएसएफ को सूचना दी कि सीमा क्षेत्र में सुरंग निकली है। जवानों ने उक्त स्थान पर सर्च अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि धान लगाई भूमि पर किसान मग्गर सिंह ने सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाया। उसी के चलते जमीन धंस गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उक्त स्थान पर जेसीबी से इसकी जांच पड़ताल की लेकिन वहां तक जेसीबी नहीं पहुंच पाई। सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर निरीक्षण किया गया। सरपंच नीलम सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी ने उन्हें सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट पर बुलाया था, लेकिन उन्हें उस स्थान पर नहीं ले जाया गया जहां सुरंग मिलने की बात की गई। उन्होंने कहा कि उस स्थान का निरीक्षण करने पर ही इसका पता चलेगा कि वहां सुरंग है या पंप सेट लगाने पर जमीन धंसी है। इस दौरान क्षेत्र में दिनभर सर्च अभियान चलाया गया, जिसे वीरवार को भी जारी रखा जाएगा।
----
मौके का मुआयना किया गया है। वहां सुरंग मिलने जैसी कोई बात नहीं है। पानी लगाने से मिट्टी धंसी है। फिर भी इस बारे में आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-मुकेश सिंह, आईजी