फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे के भीतर नए मामलों की तुलना में दोगुना मरीज हो गए स्वस्थ

विज्ञापन
jammu kashmir
जम्मू से छत्तीसगढ़ जाने वाले मजदूर जांच और अन्य औपचारिताएं पूरा करते हुए।
जम्मू। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों के रिकवर (ठीक) होने की दर संक्रमित मामलों की तुलना में दोगुनी हो गई है। कोरोना संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। वीरवार को लगातार चौथे दिन प्रदेश में सौ से ऊपर 149 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 30 और कश्मीर से 119 मरीज शामिल रहे। जम्मू संभाग में अब तक 298 और कश्मीर में 1522 मरीज रिकवर हो चुके हैं। प्रदेश में 74 नए संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 31 और कश्मीर से 43 मामले शामिल हैं। कश्मीर में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में पिछले सात दिन में 772 पॉजिटिव मरीज रिकवर हो चुके हैं। विशेषज्ञ इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं। हालांकि अभी हजारों कोविड टेस्टों की रिपोर्ट लंबित है। नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू में सभी 11 मामले ट्रैवलर (यात्री) से जुड़े हैं। इनमें बीएसएफ का एक जवान, श्रीनगर से आए दो पुलिसकर्मी, एक पूर्व सैनिक, बोहड़ी तालाब तिल्लो से 3, विकास नगर सरवाल से 1, बिश्नाह से 2, आरएस पुरा से 1 मामला शामिल हैं। इसके अलावा कुलगाम में 2, बारामुला में 2, श्रीनगर में 8, अनंतनाग में 13, कुपवाड़ा में 1, बांदीपोरा में 4, बड़गाम में 3, पुलवामा में 9, गांदरबल में 1, उधमपुर में 3, कठुआ में 7, पुंछ में 6, डोडा में 3, राजोरी में 1, डोडा में 3 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 3536 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। प्रदेश में वीरवार को 3536 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े 227016 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 41312 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 2702 को अस्पताल में आइसोलेशन, 25 को अस्पताल में क्वारंटीन, 55395 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 127530 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 247267 सैंपलों में से 242693 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक जम्मू संभाग में 6 और कश्मीर में 47 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed