{"_id":"63e93ee6a63f84cfb50e55c4","slug":"jammu-kashmir-instructions-pay-salary-to-pm-package-workers-who-have-joined-duty-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी ज्वाइन कर चुके पीएम पैकेज कर्मियों को वेतन देने के निर्देश, एलजी प्रशासन ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी ज्वाइन कर चुके पीएम पैकेज कर्मियों को वेतन देने के निर्देश, एलजी प्रशासन ने उठाया कदम
Mon, 13 Feb 2023 01:47 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:47 AM IST
सार
गौरतलब है कि लक्षित हत्याओं से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों समेत अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी घाटी छोड़कर जम्मू आ गए थे। इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था।
विज्ञापन
पीएम पैकेज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग में अपनी ड्यूटी को फिर से ज्वाइन कर चुके पीएम पैकेज और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी होगा। इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के विशेष सचिव को भेजे पत्र में राजभवन कार्यालय ने उन्हें सभी संबंधित एचओडी को निर्देश देने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि बिना किसी अंतराल के महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लक्षित हत्याओं से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों समेत अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी घाटी छोड़कर जम्मू आ गए थे। इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था।
विज्ञापन