फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir important in Modi government's agenda

मोदी सरकार के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर अहम

Tue, 24 Feb 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Feb 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir important in Modi government's agenda

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसके एजेंडे में जम्मू-कश्मीर अहम है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के जरिए अपनी मंशा जाहिर करते हुए सरकार ने बताया है कि उसके शासन में रियासत का विकास अहम है।

विज्ञापन


सरकार ने कहा है कि उसने जम्मू-कश्मीर में विस्थापितों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास किया है। इसमें 60,000 से अधिक कश्मीरी पंडित परिवारों के पुनर्वास को सुगम बनाना शामिल है।
विज्ञापन


बाढ़ से मची तबाही से निपटने में रियासत सरकार के प्रयासों को सार्थक बताते हुए केंद्र ने कहा कि आपदा के प्रभाव को कम करने और पुनर्वास उपायों को बढ़ाने के लिए राज्य ने विशेष प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार के गठन के प्रयासों में केंद्र के इस रुख को अहम माना जा रहा है। सरकार ने रियासत के विकास के लिए अपनी मंशा जाहिर करते हुए बताया है कि प्रदेश की समस्याओं को लेकर वह संवेदनशील है।

आपदा के दौरान प्रदेश की जनता के रक्षक बने सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सरकार ने उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed