{"_id":"69fda72d79c4aebe6609c5ae","slug":"jammu-kashmir-huge-fire-in-slums-in-jammu-s-trikuta-town-two-gas-cylinders-ruptured-earthquake-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू के त्रिकुटा नगर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू के त्रिकुटा नगर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
Fri, 08 May 2026 02:35 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 08 May 2026 02:35 PM IST
सार
जम्मू के त्रिकुटा नगर में एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई जिसमें तीन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और दो गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए।
विज्ञापन
जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आग लगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आज दोपहर एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। यह हादसा करीब 12 बजे हुआ, जिसमें तीन झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे दो गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि वहां रहने वाले प्रवासी मजदूर काम के लिए बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन