फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hailstorm in Kulgam-Shopian

घाटी में मौसम का बदलता मिजाज: कहीं धूप तो कहीं ओले बरसे, श्रीनगर में गर्मी का असर बरकरार; जानें पहाड़ों का हाल

Sun, 07 Jun 2026 07:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 07 Jun 2026 07:56 PM IST
सार

घाटी में रविवार को सुबह तेज धूप रही जबकि दोपहर बाद बादल छा गए और कई जगह बूंदाबांदी हुई, वहीं कुलगाम और शोपियां में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Hailstorm in Kulgam-Shopian
बांदीपोरा में ओलावृष्टि से फसलें तबाह - फोटो : संवाद

विस्तार

घाटी में रविवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए और कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं कुलगाम और शोपियां में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8-9 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।

विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य ये 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed