फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir governor satyapal malik welcomed the decision of ten percent reservation

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का किया स्वागत

Thu, 21 Feb 2019 01:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 21 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir governor satyapal malik welcomed the decision of ten percent reservation
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने केंद्रीय केबिनेट की ओर से दाखिले, नियुक्तियां, पदों को आरक्षण आधार पर भरने के फैसले का स्वागत किया है। इस फैसले से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही एससी, एसटी को पदोन्नति लेने में भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


कमजोर वर्ग के लोगों को दस प्रतिशत सीटों और पदों में आरक्षण दिया जाएगा। संविधान की 77वें संशोधन के तहत एससी और एसटी सेवाओं में पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। दस प्रतिशत आरक्षण देने के लिए राज्य को भी अधिकार दिया गया है। इस फैसले से गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। वे भी आर्थिक रूप से सृदृढ हो सकेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय केबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला 
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय केबिनेट के दस फीसदी आरक्षण देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में दस प्रतिशत आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देने का फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही एससी, एसटी लोगों को पदोन्नति में भी आरक्षण दिया जाएगा। फैसले के तहत आरक्षण का लाभ राज्य के लोगों को तुरंत देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने वोट बैंक की राजनीति की है। आईबी और एलओसी के साथ रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed