फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Governor Satya Pal Malik plans to establish direct contact with people of the state

अटलजी का इंसानियत फार्मूला ही कश्मीर का एकमात्र हल, भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा: सत्यपाल मलिक

Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Governor Satya Pal Malik plans to establish direct contact with people of the state
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : ANI
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि पत्थरबाजी की घटना में कमी आई है। फिलहाल वह अधिक कहने की स्थिति में नहीं है, लेकिन मुद्दों को हल किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इंसानियत का फार्मूला ही एकमात्र हल है। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्य की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए वहां जा रहे हैं। वह दिमाग बंद करके जम्मू-कश्मीर नहीं जा रहे हैं, बल्कि वहां सकारात्मक पहलू देखने हैं। कश्मीर फुटबॉल टीम ने हाल ही में मोहन बागान को हराया है। अमरनाथ यात्रा शांति से पूरी हुई। इसलिए वहां जाकर लोगों से बात कर उनके मुद्दे सुनूंगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि रियासत में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए वह देखेंगे कि केंद्र की ओर से आवंटित धन का कैसे इस्तेमाल किया गया था। अब केंद्र की ओर से जारी धनराशि जनता के कल्याण पर ही खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलए फंड पर रोक पर पीएम से की है बात
मलिक ने कहा कि विधानसभा निलंबित है। एमएलए फं ड अवरुद्ध है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की है ताकि उस पर रोक हट सके। एमएलए अपने फं ड को अपने क्षेत्र के विकास में खर्च कर सके।

 

नेताओं से मिलेंगे, लेकिन बातचीत उनका जनादेश नहीं

अलगाववादियों से बातचीत के सवाल पर कहा कि वे राजनीतिक नेताओं से मिलेंगे, उनका अभिवादन करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे लेकिन बातचीत उनका जनादेश नहीं है। यह वार्ताकार का काम है। लोगों की समस्याओं पर बात करना मुख्य उद्देश्य है। बुधवार को वह वार्ताकार से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed