फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir government to present general budget today

आज पेश होगा जम्मू कश्मीर सरकार का आम बजट, इन्हें मिल सकता है फायदा

Wed, 11 Jan 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir government to present general budget today
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू तीसरी बार सदन में बजट रखेंगे। विधान परिषद में वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा बजट पेश करेंगे। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के बजट से रियासत के लोगों को ढेर सारी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


पांच महीने तक कश्मीर घाटी में रही अशांति की वजह से जनता पर करों का बोझ डालने की उम्मीद कम दिख रही है। बजट पर रियासत के लोगों के अलावा विपक्षी दलों की निगाहें भी टिकी हुई हैं। ज्ञात हो कि पहली बार रियासत में जनवरी में बजट पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत में ही विभागों को आवश्यक कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। सरकार से जुड़े लोगों का कहना है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। महिलाओं, युवाओं, किसानों, कामगारों, उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा छात्रों के हित की घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

jammu kashmir government to present general budget today
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

वित्त मंत्री ने बजट से पहले जम्मू और कश्मीर दोनों ही जगहों पर विभिन्न वर्ग के लोगों से रायशुमारी की है। इस दौरान उन्होंने लोककल्याणकारी बजट की भी बात की थी। इसके साथ ही उद्यमियों के लिए लेवी पर छूट जारी रखने की घोषणा संभव है। उद्यमियों तथा कारोबारियों ने प्री बजट बैठक में उन्हें राहत देने का मुद्दा रखा है।

कश्मीर हिंसा के दौरान कारोबार तथा अन्य क्षेत्रों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत की बात हो सकती है। उम्मीद है कि सरकार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी कुछ प्रावधान कर सकती है। रियासत के मुलाजिमों को सातवें वेतन आयोग के बारे में घोषणा की उम्मीद है।

वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के अनुसार बजट जनवरी में पेश होने से कामकाज के लिए काफी समय मिलेगा और बजट में रखे गई राशि का विभाग पूरा प्रयोग कर पाएंगे जिससे विकास की गति तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed