फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir government to introduce new bpl list

जम्मू-कश्मीर राज्य में अब समेकित बीपीएल सूची, योजनाओं के लाभ देने में मिलेगी मदद

Tue, 08 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir government to introduce new bpl list
New BPL List - फोटो : File Photo

राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी तथा विकास कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का समेकित बीपीएल सूची तैयार करेगी। अब अलग-अलग विभागों की अपनी बीपीएल सूची नहीं होगी, बल्कि एक ही सूची से सारे विभाग काम करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए योजना विभाग ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति विभिन्न विभागों की सूचियों को मान्य करते हुए लाभार्थियों को आधार के साथ जोड़कर अंतिम सूची तैयार करेगी।वित्त, संस्कृति, श्रम व रोजगार मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने मंगलवार को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि समेकित बीपीएल सूची बनाया जाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


इससे पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लोगों के लिए सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। इस प्रक्रिया से वास्तविक बीपीएल लाभार्थियों को लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेन-देन की प्रक्रिया में खर्च भी कम आएगा

jammu kashmir government to introduce new bpl list
लेन देन की प्रक्रिया में कम होगा खर्च - फोटो : Demp Pic.

इसके साथ ही इससे गलतियां कम होगी और लेन-देन की प्रक्रिया में खर्च भी कम आएगा। इस प्रभावी तथा पारदर्शी प्रणाली से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से अनावश्यक डाटा को नष्ट करने तथा दोहराव के मुद्दे को आसानी से हल करने में मदद मिलेगी।

बैठक में बताया गया कि इस कार्य की प्रगति की समीक्षा 10 दिनों में की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा, योजना विभाग के वित्त आयुक्त बीबी व्यास, वित्त विभाग के आयुक्त सचिव नवीन कुमार चौधरी, आयुक्त सचिव विकास विभाग धीरज गुप्ता, आयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा शालीन काबरा तथा सचिव समाज कल्याण विभाग सज्जाद अहमद खान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed