{"_id":"593306c14f1c1b7873bdc071","slug":"jammu-kashmir-government-to-give-relaxation-of-50-percent-to-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पर्यटकों को मिलेगी 50 फीसदी छूट, पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पर्यटकों को मिलेगी 50 फीसदी छूट, पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार का एलान
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शनिवार के 50 फीसदी की छूट की घोषणा की। यह छूट ट्रेवल पैकेज और लाजिंग पर रहेगी। जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास प्राधिकरण (जेकेटीडीसी) पर्यटन के लिहाज से कमरा बुक करने से लेकर टूर पैकेज पर यह छूट मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
जेकेटीडीसी के प्रबंधक निदेशक ने कहा है कि राज्य में प्रमुख पर्यटन स्थलों जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम, अहरबल, कोकरनाग आदि में पर्यटकों के आराम दायक ठहरने के लिए सभी प्रबंध मौजूद है। वर्तमान में प्राधिकरण के पास 1750 बेडों की क्षमता है। सात रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया भी प्राधिकरण रियासत में चला रहा है। प्राधिकरण के पास पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहनों का बेड़ा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सभी तरह के पर्यटकों के लिए आकर्षण है। इसमें धार्मिक पर्यटन, लेजर, पर्वतारोहण, गोल्फ, विरासत पर्यटन, सांस्कृतिक, कला और फिल्म शूटिंग के अलावा वाटर स्पोर्ट्स में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए काफी कुछ है। सुहावने मौसम और अद्भुत सौंदर्य के चलते कश्मीर घाटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है।
विज्ञापन
प्रबंधक निदेशक के अनुसार कश्मीरी लोग अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और रियासत में आने वाले पर्यटक राज्य के दूत भी होते है। उनका कहना है कि पर्यटन विभाग टूर आपरेटरों, मीडिया कर्मियों के लिए एमएएम दौरों का योजना बना रहा है ताकि वह बता सके कि कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल पूरी तरह से यात्रा के लिए सुरक्षित है। पर्यटक रियासत में यात्रा करने के बारे में कारपोरेशन के मुंबई, चेन्नई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद और जम्मू स्थित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।