फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir government issued 566 Cr before Eid

ईद से पहले मुफ्ती सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Thu, 24 Sep 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 24 Sep 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir government issued 566 Cr before Eid

ईद से पहले कर्मचारियों को वेतन तथा अन्य बकायों की अदायगी के लिए राज्य सरकार ने 566 करोड़ रुपये जारी किए। दो दिनों में यह राशि श्रीनगर की विभिन्न ट्रेजरियों से बांटी गई।

विज्ञापन


उधर, ईद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही विभिन्न मस्जिदों के बाहर भी कड़ा पहरा है। कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न ट्रेजरियों में वीरवार तक पहुंचने वाली सभी प्रकार के भुगतान से संबंधित चेक का पेमेंट भी कर दिया गया। सरकारी कर्मचारियों के  वेतन, ठेकेदारों के भुगतान, भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजे तथा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के वेतन जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तथा वीरवार को श्रीनगर की विभिन्न ट्रेजरियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निर्देश पर वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

एकाउंट्स एंड ट्रेजरी के महानिदेशक ने श्रीनगर की विभिन्न ट्रेजरियों का दौरा कर भुगतान की स्थिति की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed