फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K government couldn't find land for international airport

अभी तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जगह नहीं ढूंढ पाई सरकार, जम्मू एयरपोर्ट घरेलू फ्लाइट तक ही सीमित

Tue, 29 Jan 2019 03:36 PM IST
shubham अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: shubham Updated Tue, 29 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
J&K government couldn't find land for international airport
Jammu Airport - फोटो : फाइल
कश्मीर में तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया, लेकिन जम्मू में सरकार अभी तक इसके लिए जमीन ही नहीं ढूंढ पाई। आजादी के 71 वर्ष बाद भी जम्मू एयरपोर्ट घरेलू उड़ानों तक ही सीमित है। इसबीच इतना जरूर हुआ है कि अगले साल जम्मू के एयरपोर्ट का रनवे बढ़ जाएगा, लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फिलहाल पूरा होता नहीं दिखा रहा। 
विज्ञापन


इसका नुकसान उन यात्रियों को होता है जो विदेश से सीधे वैष्णो देवी दर्शन करने अथवा कश्मीर घूमने जाना चाहते हैं। उन्हें पहले दिल्ली फिर जम्मू अथवा श्रीनगर पहुंचना पड़ता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू एयरपोर्ट जब अस्तित्व मे आया था तबसे उसके रनवे की लंबाई 6700 फीट है। यात्रियों का दबाव बढ़ने के बाद अब 1300 फुट और बढ़ाने पर काम शुरू हो गया है। अगले साल मार्च के अंत तक इसका काम शुरू हो जाएगा। कुछ साल सरकार की तरफ से जम्मू के एयरपोर्ट को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपुर क्षेत्र में इसके लिए जमीन देखने की बात भी हुई, लेकिन अब तक जगह फाइनल नहीं हो पा रही। आलम यह है कि देश से बाहर जाने के लिए दिल्ली के एयरपोर्ट पर जाना पड़ता है। दूसरी ओर कश्मीर में तीन साल पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू हो चुका है। वहां से अभी सिर्फ दुबई के लिए ही अधिकतर उड़ानें भरी जाती है।

सरकार का आदेश आए, तो काम शुरू करें

"इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन चाहिए। मौजूदा एयरपोर्ट का दायरा कम हैै। सरकार ने कहा पर जमीन तय की है इसकी जानकारी हमारे पास आ जाए तो हमारी तरफ से भी काम शुरू हो जाएगा।"- डीके गौतम, डायरेक्टर एयरपोर्ट, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed