जम्मू-कश्मीर: कोरोना से बचाव के लिए चश्मा पहनकर ही निकलें बाहर, जानिए क्या है वजह
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सिंगल फेस मास्क नाकाम, थ्री लेयर के डबल मास्क पहनें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में सिंगल फेस मास्क नाकाफी है। थ्री लेयर मास्क भी कोविड से नहीं पूरी तरह सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में थ्री लेयर वाले दो मास्क पहनना जरूरी हो गया है। इसके अलावा संक्रमण आंखों के माध्यम से भी संक्रमित कर रहा है।
इससे बचने के लिए आंखों पर चश्मा पहनकर ही घर से बाहर निकलें। यह कहना है संभाग के सबसे बड़े जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के सीएमओ फोरेंसिंक डॉक्टर राजिंद्र थापा का। उनका कहना है कि दूसरी लहर में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अपनी सुरक्षा हर नागरिक को करनी चाहिए।
डॉ. राजिंद्र थापा का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। जम्मू-कश्मीर में भी प्रतिदिन तीन हजार से ऊपर मामले आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में घर में कोई सदस्य अगर संक्रमित हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार देरी से शुरू होगा नया सत्र
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति को घर में आइसोलेशन में रखें और उसे हेल्दी डाइट के साथ विटामिन सी भरपूर मात्रा में दें। स्वस्थ लोग भी विटामिन सी का प्रयोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करते रहें। 90 से कम ऑक्सीजन की मात्रा होने पर ही अस्पताल का रुख करना चाहिए। घर में पाजिटिव मरीज की सेवा करने वाले सदस्य को पीपीई किट पहननी चाहिए। इससे संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है।
क्या करें क्या न करें
डबल मास्क पहनें केवल सिंगल लेयर मास्क न पहनें
हेल्दी डाइट के साथ व्यायाम करें उपवास से बचें
बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें
प्रसन्न रहें और दूसरों को भी खुश रखें केवल कोरोना वायरस से जुड़ी बातें ही न करें
तनाव को अपने पर हावी न होने दें ऐसी लोगों से दूरी बनाएं जो अस्वस्थ हों