{"_id":"5e25f5d98ebc3e4aeb5a49ec","slug":"jammu-kashmir-global-investor-summit-to-be-held-in-april-in-jammu-and-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और श्रीनगर में अप्रैल में होगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, फिल्मों से अलग है घाटी: उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और श्रीनगर में अप्रैल में होगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, फिल्मों से अलग है घाटी: उपराज्यपाल
Tue, 21 Jan 2020 12:17 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:17 AM IST
सार
- नई दिल्ली में सम्मेलन से पहले निवेशकों के साथ 45 बैठकें
- उद्योगों के लिए 20 जिलों मे 6000 एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित
- राज्यपाल ने कहा, निवेशकों को14 क्षेत्रों में मिलेंगे निवेश, उत्पादन और रोजगार बढ़ाने के अवसर
विज्ञापन
INVESTOR SUMMIT jAMMU KASHMIR
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और श्रीनगर में अप्रैल में होने वाले तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन की तैयारी में तेजी आ गई है। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन, बागवानी और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, रेशम के लिए शहतूत उत्पादन आदि में पूंजी निवेश के अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य और आईटी, फार्मास्युटिकल्स, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, रियल एस्टेट, हथकरघा, हस्तशिल्प, शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सम्मेलन के मद्देनजर सोमवार को नई दिल्ली में पहली बार पूर्वालोकन बैठक की गई। जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन (जेकेटीपीओ) की ओर से विभिन्न क्षेत्रों और प्रतिष्ठित संस्थानों से 350 प्रतिनिधियों के साथ 45 बी2जी बैठकें हुईं। दुनिया भर के निवेशकों को बताया गया कि जेएंडके में पूंजी निवेश की असीमित संभावनाएं हैं।
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन कराया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर में उसी तर्ज पर पूंजी निवेश बढ़ाने का यह आयोजन 14 क्षेत्रों में निवेश के मौकों के साथ उत्पादन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। मूर्मू ने बताया, सरकार सांबा में 2 आईटी पार्क और आईसीडी विकसित कर रही है। इसके साथ अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 20 जिलों में 6000 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि चिह्नित कर ली गई है।

जम्मू-कश्मीर को निवेशकों के लिए आर्थिक स्वर्ग बनाने के लिए सरकार ने टोल बैरियर हटा दिया है। सम्मेलन नए और स्थापित उद्यमियों के लिए यहां निवेश कर तरक्की की नई इबारत लिख सकते हैं। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उपराज्यपाल को सही समय और सही जगह पर ऐसे सम्मेलन के लिए बधाई दी।
फिल्मों में दिखाए जाने वाले से अलग है जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि फिल्मों में दिखाया जाना वाला जम्मू-कश्मीर कई मामलों में काफी अलग है। यहां प्रतिभाशाली और कुशल लोग हैं। देश में 90 प्रतिशत सेब का उत्पादन होता है, जो इसे भारत में नंबर बनाता है।