Jammu-Kashmir: वैष्णो देवी के भक्तों को सौगात, फ्री में ठहर सकेंगे 25000 श्रद्धालु, एलजी ने किया उद्घाटन
मनोज सिन्हा 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी चैत्र नवरात्रों के लिए तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू दर्शन और सुरक्षा सहित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश- दुनिया से माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी में बने दुर्गा भवन का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि अब श्रद्धालुओं को माता के भवन में रुकने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि दुर्गा भवन का पुनर्निर्माण आने वाले दिनों यानी विशेष रूप से नवरात्रि से भक्तों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।
चैत्र नवरात्र पर वैष्णो देवी में भक्तों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी। दरअसल, कटरा में श्री माता वैष्णो देवी भवन का निर्माण किया गया है। भवन में 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा है। भवन को तैयार होने में 19 महीने लगे थे। इसकी लागत 27 करोड़ है।
5 मंजिला भवन 70,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। भवन में चार लिफ्ट हैं, वाशरूम, लॉकर, कंबल स्टोर, भोजनालय के साथ शयनगृह और कमरों की सुविधा भी है और प्रत्येक फ्लोर पर विकलांग तीर्थयात्रियों के लिए स्पेशल वाशरूम का निर्माण किया गया है। मनोज सिन्हा 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी चैत्र नवरात्रों के लिए तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू दर्शन और सुरक्षा सहित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।
This will be very beneficial for the devotees visiting Vaishno Devi. Facilities will increase more in the upcoming days: Lieutenant Governor of J&K, Manoj Sinha pic.twitter.com/tT9bSmf3zf
— ANI (@ANI) March 18, 2023