{"_id":"5ea7da628ebc3ee53241f98e","slug":"jammu-kashmir-four-patrolling-vehicles-deployed-in-ramban-to-increase-vigilance-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः हाईवे पर सतर्कता बढ़ाने के लिए रामबन में चार पेट्रोलिंग वाहनों को उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः हाईवे पर सतर्कता बढ़ाने के लिए रामबन में चार पेट्रोलिंग वाहनों को उतारा गया
Tue, 28 Apr 2020 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने रामबन में चार हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लांच किए। इन वाहनों से चौबीस घंटे नजर रखी जा सकेगी। रामबन एसएसपी हसीब उर रहमान ने सोमवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
एसएसपी रहमान ने कहा कि दो वाहन नाशरी टनल की ओर और दो वाहन जवाहर सुरंग की ओर निगरानी रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति में इनकी मदद से स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक वाहन नाशरी से करोल, रामबन के बीच। दूसरा रामबन से पंथियाल के बीच, तीसरा पंथियाल से चामलवास और बनिहाल के बीच और चौथा चामलवास से जवाहर सुरंग के बीच गश्त करेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक वाहन में राजमार्ग पर चौबीस घंटे निगरानी के लिए वाहन में चालक सहित चार कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा रामबन की मौजूदा क्विक रिस्पांस टीम के अलावा कई वाहन भी सहयोग करेंगे। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा से लैस है।
विज्ञापन
किसी भी आपात स्थिति विशेष रूप से दुर्घटनाओं के दौरान ये एंबुलेंक की भूमिका भी अदा करेंगे। इनमें तैनात कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन वाहनों में पीने का पानी व राशन भी उपलब्ध होगा। रात के समय ये पेट्रोलिंग वाहन चंद्रकोट,रामबन, रामसु और बनिहाल में अपने अधिकार क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में खड़े किए जाएंगे।