फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Former minister Babu Singh arrested in hawala case

जम्मू-कश्मीर: हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह गिरफ्तार, आतंकवाद-अलगाववाद से जुड़ा है मामला 

Sun, 10 Apr 2022 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 10:33 AM IST
सार

हवाला की रकम पकड़े जाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री और कठुआ निवासी बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसियां उनसे विभिन्न मामलों में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Former minister Babu Singh arrested in hawala case
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू में हवाला राशि के साथ एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद सप्ताहभर से फरार पूर्व मंत्री बाबू सिंह को कठुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह 11 बजे के लगभग गिरफ्तार किए जाने के बाद बाबू सिंह को राजबाग थाने में लाया गया जहां से जम्मू पुलिस की टीम उन्हें साथ ले गई। 

विज्ञापन


जम्मू में दर्ज हवाला मामले को लेकर अब पूर्व मंत्री से जम्मू में ही पूछताछ होगी। यह गिरफ्तारी पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे कीड़ियां गंडियाल के खेतों से हुई बताई जा रही है। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि बाबू सिंह को पूछताछ के लिए जम्मू लाया गया है। पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस को बाबू सिंह की कीड़ियां गंडियाल इलाके के खेतों में मौजूदगी को लेकर टिप मिली। इसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। बाबू सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद राजबाग पुलिस थाने में ही रखा गया। जहां जम्मू पुलिस की टीम के पहुंचने का इंतजार किया गया। जम्मू से आई पुलिस टीम कुछ ही देर बाद पूर्व मंत्री को पूछताछ के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री के मामले को लेकर कठुआ और जम्मू पुलिस मिलकर काम कर रही थी। उन्हें शनिवार कठुआ जिले से गिरफ्तार किया गया है। राजबाग थाने में रखने के बाद जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला जम्मू में दर्ज है इसलिए पूछताछ वहीं की जाएगी।

क्या है मामला
31 मार्च को जम्मू के बिक्रम चौक से सटे इलाके में पुलिस ने मोहम्मद शरीफ शाह नामक शख्स को 6.90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पैसा हवाला के जरिये यहां लाया गया और उसे पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने लाने को कहा था। इसके बाद से पुलिस लगातार बाबू सिंह की तलाश कर रही थी। लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। मामले में मोहम्मद शरीफ के अलावा जम्मू निवासी एस गुरदेव सिंह व मोहम्मद शरीफ सरताज और कठुआ के सिद्धांत शर्मा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। 

पैसा लाने वाले के पीओके, टोरंटो से जुड़े तार
पुलिस की अब तक की जांच में हवाला की राशि का कनेक्शन देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार हवाला राशि के साथ पकड़े गए मोहम्मद शरीफ ने पूछताछ में कई बातें बताई हैं। हवाला राशि से जुड़े तथ्य खंगालने पर पता चला है कि इस पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाना था। मोहम्मद शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर निवासी जावेद और खतीब के नाम बताए हैं। इसके अलावा कनाडा के टोरंटो में रह रहे फारूक खान का नाम भी सामने आया है। मोहम्मद शरीफ सोशल मीडिया पर एक ग्रुप का भी संचालन कर रहा है, जिसमें पाकिस्तान और सऊदी अरब से कई लोग जुड़े हैं।



कांग्रेस पीडीपी सरकार में वित्त और बिजली राज्यमंत्री रहे बाबू सिंह
कठुआ। मूल रूप से बरवाल निवासी बाबू सिंह वर्तमान में कठुआ शहर के वार्ड एक में रह रहे थे। मजदूरों के लिए आवाज बुलंद किए जाने से अपनी पहचान बनाते हुए 1994 में डेमोक्रेटिक मूवमेंट से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 2002 में निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ ही कांग्रेस और पीडीपी की सरकार के समय वे विधायक बन गए। इसके बाद कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उन्हें वित्त और बिजली राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया। 2008 में फिर चुनाव हुए लेकिन इस बार बाबू सिंह हार गए। 2009 में उन्होंने नेचर मैनकाइंड फ्रेंडली ग्लोबल मूवमेंट शुरू की जिसके बाद इसे राजनीतिक दल भी बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed