{"_id":"6698ae7001b4638f200c2193","slug":"jammu-kashmir-firing-and-search-operation-underway-after-suspicious-movement-seen-along-loc-in-sunderbani-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद गोलीबारी, तलाशी अभियान चलाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद गोलीबारी, तलाशी अभियान चलाया जा रहा
Thu, 18 Jul 2024 11:26 AM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: गुलशन कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:26 AM IST
सार
राजोरी के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की। मामला बीती रात का है।
विज्ञापन
Security forces
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की। मामला बीती रात का है। इसके बाद आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
सुंदरबनी के साथ लगते सीमांत क्षेत्र दादर के पास एलओसी पर संदिग्ध दिखाई देने के बाद बीएसएफ द्वारा फायरिंग की गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग नौ बजे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो संदिग्धों की हरकत देखी, जिसके बाद गोलीबारी की गई। इसके बाद से तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद सीमांत क्षेत्र में जंगलों के भीतर धुंध छाई हुई है। अभी तक संदिग्धों का कुछ पता नहीं लग पाया है। धुंध हटने के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन