{"_id":"63ecfd0881ede9c5860b800b","slug":"jammu-kashmir-fire-broke-forests-line-of-control-in-balakot-poonch-many-landmines-exploded-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बालाकोट नियंत्रण रेखा के जंगलों में लगी आग, कई बारूदी सुरंगें फटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बालाकोट नियंत्रण रेखा के जंगलों में लगी आग, कई बारूदी सुरंगें फटीं
Wed, 15 Feb 2023 09:11 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:11 PM IST
सार
धमाकों की गूंज नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में भी सुनाई दे रही थी। जंगलों में आग लगने के बाद सेना एवं वन विभाग सतर्क हो गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
पुंछ एलओसी पर लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर में सीमा क्षेत्र के निकटवर्ती जंगलों में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। जो माइन फील्ड तक पहुंच गई। इससे दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई बारूदी सुरंगों में विस्फोट शुरू हो गया।
विज्ञापन
देर रात तक एक दर्जन सुरंगों में विस्फोट हो चुका था। धमाकों की गूंज नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में भी सुनाई दे रही थी। जंगलों में आग लगने के बाद सेना एवं वन विभाग सतर्क हो गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह आग नियंत्रण रेखा के पार से ही भारतीय क्षेत्र में पहुंची होगी।
सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना के सहयोग से आतंकी आग लगाकर माइन फील्ड को नुकसान पहुंचाकर घुसपैठ के लिए सुरक्षित रास्ते बनाने का प्रयास करते रहते हैं
विज्ञापन
लेकिन नियंत्रण रेखा पर तैनात चौकस सेना हमेशा ही आतंकियों के घुसपैठ के नापाक इरादों को नाकाम बनाती रहती है।