{"_id":"63c43537723de806b4471bb3","slug":"jammu-kashmir-farooq-abdullah-said-nc-will-go-to-the-meeting-called-by-the-election-commission-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- चुनाव आयोग की बुलाई मीटिंग में जाएगी नेकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- चुनाव आयोग की बुलाई मीटिंग में जाएगी नेकां
Sun, 15 Jan 2023 10:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:47 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव होने चाहिएं। चुनाव ही जनता की समस्याओं का समाधान हैं जो लेफ्टिनेंट गवर्नर नहीं निकाल सकते।
विज्ञापन
MP Farooq Abdullah
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से बुलाई गई मीटिंग में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) जाएगी और अपनी बात चुनाव आयोग के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
ओल्ड टाउन बारामुला में एक कार्यकर्ता के घर पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस यात्रा का साफ संदेश है कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर रहें। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक साथ रहें और नफरत खत्म हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कल की घटना पर फारूक ने कहा कि एक मुस्लिम को पीटा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव होने चाहिएं। चुनाव ही जनता की समस्याओं का समाधान हैं जो लेफ्टिनेंट गवर्नर नहीं निकाल सकते। राजोरी में विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को हथियार देने के मामले में फारूक ने कहा कि हमारी सरकार में भी इन्हें हथियार दिए गए थे। इसमें कोई नई बात नहीं है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ही हथियार दिए गए हैं।
विज्ञापन