फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Farooq Abdullah said Happy to get the presidency of G 20

जम्मू कश्मीर: G-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर खुशी, यूक्रेन युद्ध पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Mon, 21 Nov 2022 11:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 11:59 AM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने से खुश हैं। आगे उन्होंने कहा कि  उम्मीद है कि प्रधानमंत्री यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में कामयाब होंगे

विज्ञापन
Jammu Kashmir Farooq Abdullah said Happy to get the presidency of G 20
MP Farooq Abdullah - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने से खुश हैं। आगे उन्होंने कहा कि  उम्मीद है कि प्रधानमंत्री यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में कामयाब होंगे, क्योंकि इससे दुनिया की आर्थिक हालत खराब कर दी है। भारत, पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ मिलकर मुश्किलों का हल निकाले।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर भारत का मुकुट

इससे पहले रविवार को सांसद फारूक अब्दुल्ला ने सांबा में एक कार्यक्रम में कहा कि हम गांधी के हिंदुस्तान के हैं, कभी पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कहा है। जम्मू-कश्मीर हिंदुस्तान का मुकुट है। भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं है, सभी के भगवान हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया गया है। आज दूसरे क्षेत्र के लोग जम्मू में आकर डोगरों का अधिकार छीन रहे हैं। नेकां अध्यक्ष ने कहा, जब हमने 1996 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, तब फूल वाले व हाथ वाले कहां थे। उस समय न तो फौज थी, न ही सुरक्षा बल। आज कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर फौज है। फिर भी लोग मारे जा रहे हैं। आज घर बनाने के लिए लोगों को रेत-बजरी नहीं मिल रही है, वह भी बाहर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां अध्यक्ष ने कहा, हमारी रियासत के पढ़े लिखे बच्चे दर बदर हो रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। अब कहा जा रहा है कि हिंदुओं को खतरा है। डॉ. फारूक ने कहा, मारने वाला भी भगवान है, बचाने वाला भी भगवान है। उन्होंने कहा, सभी को एकजुट होकर देश को बचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed