फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Farooq Abdullah admitted in Hospital, son Omar tweeted this information

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल में कराया गया भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

Sat, 03 Apr 2021 12:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 03 Apr 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Farooq Abdullah admitted in Hospital, son Omar tweeted this information
Farooq Abdullah - फोटो : ANI

नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद शनिवार को उन्हें बेहतर निगरानी के लिए डॉक्टरों की सलाह पर श्रीनगर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को उनके परिवार का समर्थन करने और लोगों द्वारा भेजे गए प्रार्थना के संदेशों पर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


बता दें कि फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसकी जानकारी उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए फारूक अब्दुल्ला के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर उमर के पूरे परिवार के भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आईजी कश्मीर: डीडीसी चुनावों की सफलता पर बौखलाया हुआ है पाकिस्तान, लेकिन पुलिस भी है तैयार


जम्मू- कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 517 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जो दिसंबर 2020 के बाद एक दिन में सर्वाधिक हैं। इस बीच पांच कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वालों का आकंड़ा 2003 तक पहुंच गया है। मरने वालों में चार कश्मीर व एक जम्मू संभाग से हैं। सक्रिय मामले 3215 पहुंच गए हैं।

श्रीनगर जिले में कोविड संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। यहां एक ही दिन में सर्वाधिक 173 नए मामले मिले हैं, इसमें 46 यात्री हैं। जिले में अब तक 473 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जम्मू जिले में 62 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 14 यात्री हैं। जिले में अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed