फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Expensive tomatoes took away employment, 500 unemployed in Narwal Mandi

जम्मू-कश्मीर: महंगे टमाटर ने छीना रोजगार, नरवाल मंडी में 500 बेरोजगार, बारिश से खेतों में फसल हो चुकी बर्बाद

Sat, 15 Jul 2023 04:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

महंगे टमाटर का असर पर रोजगार पर भी पड़ने लगा है। टमाटर की आवक कम होने से मंडी से काम करने वाले लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ट्रक से टमाटर उतारने वाले लोगों को मंडी में काम नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Expensive tomatoes took away employment, 500 unemployed in Narwal Mandi
जम्मू कश्मीर में महंगे दाम पर बिक रहा टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जी और सलाद में खाने का जायजा बढ़ाने वाला टमाटर आम लोगों की रसोई से लगभग गायब हो चुका है। भारी बारिश के चलते टमाटर की फसल बर्बाद होने से इसकी आवक घटने के साथ दाम बढ़ गए हैं। इसका असर रोजगार पर भी पड़ा है। 500 के करीब श्रमिकों का रोजगार छिन गया है।

विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार मौसम को देखते हुए अभी करीब 18 दिन तक महंगाई से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शहर की सबसे बड़ी नरवाल मंडी में एक माह पहले प्रतिदिन 10 से 12 ट्रकों में भरकर साढ़े छह हजार से ज्यादा टमाटर के क्रेट आते थे।
विज्ञापन


इन्हें उतारने और फिर दूसरी जगहों पर भेजने के लिए श्रमिकों की जरूरत होती है। इस काम के लिए मंडी में ही कम से कम 700 श्रमिकों की जरूरत रहती है। अब मंडी में तीन से चार ट्रक ही टमाटर के आ रहे हैं। इस काम को 200 श्रमिक ही पूरा कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में करीब 500 श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। हालांकि मंडी के व्यापारियों का कहना है कि टमाटर की आवक कम होने से श्रमिकों को कम दुकानदारों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। इन्हें अन्य सब्जियां तो लेनी ही पड़ रहीं है। 

मंडी में 150 रुपये प्रतिकिलो बिका टमाटर  

नरवाल मंडी के थोक सब्जी विक्रेता हरदीप गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार को मंडी में ही टमाटर का थोक भाव 150 रुपये प्रति किलो रहा है। दुकानों में 180 से 200 रुपये के बीच बिक रहा है। अभी टमाटर के आवक में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed