{"_id":"66572762c8d0e6a2ee0b4933","slug":"jammu-kashmir-exit-polls-results-of-lok-sabha-election-2024-vs-2019-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exit Polls: जम्मू कश्मीर में इस बार बंपर हुआ मतदान, जानें कितना सटीक रहा था 2019 का एग्जिट पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exit Polls: जम्मू कश्मीर में इस बार बंपर हुआ मतदान, जानें कितना सटीक रहा था 2019 का एग्जिट पोल
Wed, 29 May 2024 06:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 06:35 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पिछले 35 वर्षों के बाद इस बार सबसे अधिक 58.46 फीसदी मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने हैं। इससे पहले एक जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। आईए देखें, 2019 का एग्जिट पोल क्या कहता है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटों का चुनाव संपन्न हो गया है। प्रदेश में पिछले 35 वर्षों के बाद इस बार सबसे अधिक 58.46 फीसदी मतदान हुआ। यह 2019 की तुलना से 30 प्रतिशत अधिक है। मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की ओर से जीत-हार का गुणा-गणित शुरू हो गया है। इसी बीच 2019 के एग्जिट पोल की बात करें तो यह काफी सटीक रहा था।
विज्ञापन
2019 में जम्मू कश्मीर में छह सीटें थीं। तब लद्दाख भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। 2019 में भाजपा के खाते में तीन और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। भाजपा ने जम्मू, उधमपुर और लद्दाख सीट पर भगवा लहराया था। तो वहीं कश्मीर घाटी की तीन सीटें बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग पर नेकां ने परचम लहराया था।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के 2019 के आजतक के एग्जिट पोल ने भाजपा- 2-3, कांग्रेस- 0-1, पीडीपी- 0-0 और नेकां- 2-3 सीट जीतने की बात कही थी। यह अनुमान जीत के काफी रहा था। वहीं, इंडिया टीवी के 2019 एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में भाजपा- 2, नेकां- 3 और कांग्रेस-1 सीट जीतती दिखी थी। हालांकि चुनाव के परिणाम में कांग्रेस के हाथ निराशा ही लगी थी। 2019 के एबीपी के जम्मू कश्मीर के लिए किए गए एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा- 2, कांग्रेस- 0, नेकां- 2 और पीडीपी- 2 सीट दी गई थी। हालांकि चुनाव के रिजल्ट में पीडीपी के हाथ खाली रहे थे।
विज्ञापन
बहरहाल, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने हैं। इससे पहले एक जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश होगी कि देश में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है।