फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Every operation successful in three months, 10 terrorists killed without any loss

Jammu Kashmir : तीन माह में हर ऑपरेशन सफल, सीमा पार से पांच घुसपैठ नाकाम; बगैर नुकसान 10 आतंकी ढेर

Mon, 04 Aug 2025 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 06:06 AM IST
सार

ऑपरेशन का नतीजा है कि आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया हो रहा है। सबसे अहम बात यह है कि सुरक्षा एजेंसियों ने बिना किसी अपने नुकसान के आतंकियों को ढेर किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Every operation successful in three months, 10 terrorists killed without any loss
सर्च ऑपरेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक विशेष और सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इन्हीं ऑपरेशन का नतीजा है कि आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया हो रहा है। सबसे अहम बात यह है कि सुरक्षा एजेंसियों ने बिना किसी अपने नुकसान के आतंकियों को ढेर किया है।

विज्ञापन


करीब तीन माह में 10 आतंकी मारे जा चुके हैं। बड़ी बात यह है कि आतंकियों को ढेर करते समय चलाए गए इन ऑपरेशनों में सेना और पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है। सीमा पार से पांच आतंकी घुसपैठ नाकाम की गई हैं। आतंकी संगठनों को मदद करने वाले करीब 12 मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। पूर्व डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि उन्होंने पहले ही कहा था कि इसके पहले की आतंकी कुछ करें, वे जहां पर छिपे हैं उनको वहीं पर ढेर किया जाए। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर ऐसा ही कर रही हैं। आतंकियों की सूचना मिलने पर पूरे इलाके को घेरा जा रहा है। आतंकियों तक पहुंचकर इनका खात्मा किया जा रहा है। इसी के चलते सटीक ऑपरेशन हो रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय खुिफया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है ताकि हर जानकारी सेना तक पहुंच सके। सेना को इसका भी काफी फायदा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय खुफिया नेटवर्क काम आ रहा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना और पुलिस ने अपना स्थानीय नेटवर्क काफी मजबूत किया है। आतंकी संगठनों को स्थानीय स्तर पर मदद भी काम मिल रही है। एजेंसियों को सटीक इनपुट मिल रहे हैं। इसके चलते ऑपरेशन सफल हो रहे हैं। मेरा मानना है कि जल्द ही प्रदेश में सक्रिय आतंकी मारे जाएंगे।
- विजय सागर, पूर्व ब्रिगेडियर

आतंकियों की रसद पर करें चोट
आतंकियों का पूरी तरह से सफाया करने के लिए इनको मिलने वाली रसद, आश्रय और अन्य मदद पर चोट करनी होगी। इसके लिए एजेंसियों को चाहिए कि स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच विश्वास पैदा करें। उनको आतंकियों के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल जानकारी देने के लिए विश्वास में लें।
- राजिंदर सिंह, पूर्व ब्रिगेडियर

सफल ऑपरेशन

  • 23 अप्रैल : कुपवाड़ा में एलओसी पर दो आतंकी ढेर
  • 13 मई : शोपियां में तीन आतंकी मार गिराए
  • 26 जून : उधमपुर के बसंतगढ़ में जैश का टाॅप कमांडर मोल्वी मारा गया
  • 29 जुलाई : पुंछ जिले में एलओसी पर दो आतंकी मार गिराए
  • एक अगस्त : कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी मार गिराए

कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी
कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार पूरी रात रुक-रुककर गूंजती रही धमाकों की आवाज रविवार सुबह भी सुनी गई। रविवार को एक और जवान घायल हो गया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे देवसर के अखल वन क्षेत्र में 4-5 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, कुलगाम पुलिस व सीआरपीएफ ने वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जबकि एक अन्य के घायल होने की संभावना है। रविवार को एक आतंकी का शव बरामद हो गया है, जबकि ड्रोन से देखे गए दूसरे आतंकी का शव नहीं मिला। मारे गए आतंकवादी से एके सीरीज की राइफल, दो मैगजीन, हैंड ग्रेनेड आदि बरामद हुए हैं। शनिवार को एक सैन्य अधिकारी भी घायल हुए थे। उनका श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि यह साल के सबसे बड़े आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक हो सकता है। इस अभियान में ड्रोन और थर्मल इमेजिंग उपकरणों सहित उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरण के साथ हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। पुलिस महानिदेशक और 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।



अभियान अभी भी जारी है। घाटी में एक सप्ताह में यह दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले श्रीनगर के दाछीगाम में ऑपरेशन महादेव के दौरान लश्कर के एक कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed