{"_id":"5b8759b142c79246400ab5cc","slug":"jammu-kashmir-encounter-started-between-terrorists-and-security-forces-in-bandipora-hajin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाजिन में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाजिन में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनसे भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह हाजिन के परे मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसमें दो आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों से बरामद दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त रिजवान उर्फ जिंदाल व अली उर्फ माज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों पाकिस्तान के थे और लश्कर से जुड़े हुए थे। दोनों सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल थे। इसके साथ ही नागरिकों की हत्या में भी उनका हाथ था।मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर आपरेशन में खलल डालने की कोशिश की।
भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मुठभेड़ को देखते हुए कुछ देर के लिए इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी ताकि अफवाह न फैलने पाए।
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार भी सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।
मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। अल्ताफ मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछल 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई थी।
मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। अल्ताफ मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछल 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई थी।