फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir Encounter between militants and joint team of forces in Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने तीन आंतकी घेरे

Tue, 21 May 2019 04:12 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir Encounter between militants and joint team of forces in Shopian
फाइल फोटो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के यारवां के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सेना की संयुक्त टीम के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी घिर गए हैं। फिलहाल आतंकियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां पुलिस थाने पर सोमवार की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड थाने की बाउंड्री से गिरकर फट गया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि इसमें किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हमले के तत्काल बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

आतंकी हमले में घायल पीडीपी कार्यकर्ता की मौत

वहीं, दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल पीडीपी कार्यकर्ता मोहम्मद जमाल भट (65) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) में सोमवार को दम तोड़ दिया।  

जमाल पर रविवार शाम को आतंकियों ने कुलगाम के जंगलपोरा स्थित उसके घर में दाखिल होकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उसे कई गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया

जहां से उसे श्रीनगर के स्किम्स रेफर किया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जमाल पीडीपी का पोलिंग एजेंट भी रह चुका था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed