{"_id":"66eb28aeb7299eb9c9091816","slug":"jammu-kashmir-elections-pm-modi-will-hold-election-meetings-in-katra-and-srinagar-today-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Elections : पीएम मोदी आज कटड़ा और श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं... पर पहले माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Elections : पीएम मोदी आज कटड़ा और श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं... पर पहले माता के दर्शन
Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : X/BJP
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को प्रधानमंत्री के गुजरने वाले काफिले के मार्ग पर एसपीजी कमांडो ने रिहर्सल भी किया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री धर्मनगरी में रोड शो भी कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसमें 30 हज़ार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
भाजपा की कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पूरे शहर में करीब 20 हजार झंडे लगाए गए हैं। चुनावों के बीच प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा। वह हाल ही में 14 सितंबर को डोडा में चुनावी सभी को संबोधित कर चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री ने किया पीएम की जनसभा स्थल का दौरा
धर्मनगरी में वीरवार को पीएम की जनसभा होगी। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सांसद जुगल किशोर व सत शर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन के पास हेलिपैड पर भी पहुंचे और नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित दूबे, नपा के पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु, डीडीसी चेयरमैन सराफ सिंह नाग आदि नेता मौजूद थे।
आज कटड़ा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत बुधवार को प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को कटड़ा पहुंचेंगे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेज व पंडाल बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री के गुजरने वाले काफिले के मार्ग पर एसपीजी कमांडो ने रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास बने हेलिपैड से लेकर स्टेडियम में बने पंडाल तक तैयारियों को पुख्ता किया गया।
सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री धर्मनगरी में रोड शो भी कर सकते हैं। नवगठित श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा सीट पर पूरे देश की नजरें हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री वीरवार को कश्मीर के बाद धर्मनगरी में जनता को संबोधित करेंगे। बारीदारों की केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है। प्रधानमंत्री ने 2014 में उधमपुर में जनसभा के दौरान बारिदारों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।