{"_id":"61bf739d34d63f64d36600c8","slug":"jammu-kashmir-elections-delimitation-commission-meeting-with-mps-today-gupkar-alliance-will-discuss-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir elections: परिसीमन आयोग की सांसदों के संग बैठक आज, गुपकार गठबंधन 21 को करेगा चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir elections: परिसीमन आयोग की सांसदों के संग बैठक आज, गुपकार गठबंधन 21 को करेगा चर्चा
Mon, 20 Dec 2021 01:57 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:57 AM IST
सार
प्रदेश के सभी पांच सांसदों के साथ राज्य चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव अधिकारी नई दिल्ली पहुंचे। उल्लेखनीय है कि नेकां के सांसद पहली बार आयोग की किसी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर चुनाव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में जिला आधार पर विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के एजेंडे पर परिसीमन आयोग की बीस दिसंबर को प्रदेश के सांसदों के साथ बुलाई बैठक पर सियासत गर्मा गई है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए नेकां के तीन व भाजपा के दो सांसद नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि नेकां के सांसद पहली बार आयोग की किसी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बैठक को लेकर प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। गुपकार गठबंधन जिसमें नेकां, पीडीपी, सीपीआई, सीपीआईएम और अवामी नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल शामिल हैं ने 21 दिसंबर को जम्मू में बैठक बुला ली है। इस बैठक में परिसीमन आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद की रणनीति पर चर्चा कर गुपकार गठबंधन अपना पक्ष साफ करेगा। वहीं प्रदेश के प्रत्येक छोटे-बड़े राजनीतिक दल की नजरें परिसीमन आयोग की बैठक पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
परिसीमन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई के बुलावे पर नई दिल्ली में सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैठक बुलाई गई है। परिसीमन आयोग के पैनल में अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र और जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा की मौजूदगी में होने वाली बैठक में आयोग की तरफ से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन को लेकर अब तक हुए कार्य पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
खासतौर से जिला आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की संख्या और विधानसभा क्षेत्रों को अनुसूचित जाति के अलावा पहली बार जनजाति के लिए आरक्षित करने पर भी चर्चा के आसार हैं।