{"_id":"66f31a27efe91fb56e0c71c3","slug":"jammu-kashmir-elections-cm-yogi-adityanath-will-come-to-the-valley-on-26-september-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Elections : तीसरे चरण में प्रचार के लिए कल घाटी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पांच रैलियां करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Elections : तीसरे चरण में प्रचार के लिए कल घाटी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पांच रैलियां करेंगे
Wed, 25 Sep 2024 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:56 AM IST
सार
इस दौरान वह विभिन्न इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में योगी फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू -कश्मीर के तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को दो दिवसीय पर यहां पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में योगी फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को खेल मैदान मढ़ में प्रत्याशी सुरेंद्र भगत, गुडवाल मैदान रामगढ़ में प्रत्याशी देवेंद्र कुमार और बाना सिंह स्टेडियम जम्मू दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना के समर्थन में रैलियां करेंगे। इसके अगले दिन भी योगी दो रैलियां करेंगे।
विज्ञापन