फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Elections BJP again expressed confidence in the candidates who won in Chenab Valley

J&K Elections: चिनाब वैली में जीत दिलाने वालों पर भाजपा ने दोबारा जताया भरोसा, चार सीटों पर उतारे नए चेहरे

Tue, 27 Aug 2024 05:44 AM IST
विजय पुंडीर डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Aug 2024 05:44 AM IST
सार

2014 में चिनाब वैली में किश्तवाड़, इंद्रवल, डोडा, भद्रवाह, रामबन व बनिहाल की सीट पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था। इंद्रवल और बनिहाल से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली थी, जबकि अन्य चार विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Elections BJP again expressed confidence in the candidates who won in Chenab Valley
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में चिनाब वैली ने भाजपा का साथ दिया था और छह में चार सीटों पर उसे जीत मिली थी। दक्षिण कश्मीर की 16 सीटों में 15 पर पार्टी प्रत्याशी को उतारा गया था, लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई थी। चिनाब वैली से चुनाव जीतने वाले रामबन के पूर्व विधायक नीलम सिंह लंगेह का इस बार टिकट काट दिया गया है, जबकि तीन पूर्व विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया गया है। दक्षिण कश्मीर के चार जिलों की 16 में आठ सीटों पर ही पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन

2014 के चुनाव में पार्टी ने दक्षिण कश्मीर की त्राल, पांपोर, पुलवामा, वाचि, शोपियां, नूराबाद, कुलगाम, होमशालीबुग, अनंतनाग, देवसर, डोरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा व पहलगाम में प्रत्याशी उतारे थे। पुलवामा की राजपोरा सीट पर पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा था। दक्षिण कश्मीर की इन सभी सीटों पर उम्मीदवारों को 10 फीसदी से भी कम मत मिले थे। इसी प्रकार चिनाब वैली में किश्तवाड़, इंद्रवल, डोडा, भद्रवाह, रामबन व बनिहाल की सीट पर पार्टी ने चुनाव लड़ा था। इंद्रवल और बनिहाल से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली थी, जबकि अन्य चार विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिनाब वैली की आठ में चार व दक्षिण कश्मीर में पांच सीटों पर नए चेहरे
चिनाब वैली की आठ सीटों में चार पर नए चेहरे लाए गए हैं। इनमें किश्तवाड़ से शगुन परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, रामबन से राकेश ठाकुर व बनिहाल से मो. सलीम भट हैं। इसी प्रकार कश्मीर की आठ सीटों में शोपियां से जाविद अहमद कादरी, अनंतनाग से मो. रफीक वानी व पहलगाम से लड़ चुके सोफी युसूफ को बिजबिहाड़ा से टिकट दिया गया है। अन्य सीटों पांपोर, राजपोरा, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, शांगस व कोकरनाग से नए प्रत्याशी उतारे गए हैं।

विज्ञापन

डोडा-किश्तवाड़ जिले में बढ़ीं हैं एक-एक सीटें
परिसीमन के बाद डोडा व किश्तवाड़ जिले में एक-एक सीटें बढ़ाई गई हैं। किश्तवाड़ जिले में इंद्रवल व किश्तवाड़ के अलावा पाडर, डोडा में भद्रवाह व डोडा के अलावा डोडा पश्चिम की सीट बढ़ाई गई है। रामबन व बनिहाल को मिलाकर चिनाब वैली में आठ सीटें हो गई हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि चिनाब वैली में पार्टी के प्रदर्शन का सरकार गठन पर असर दिखेगा। इस वजह से अपने तीन पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया गया है।

चिनाब वैली की सीटों पर 2014 में मिले मत
सीट                प्रत्याशी        मत प्रतिशत    परिणाम

किश्तवाड़       सुनील शर्मा       45.37              जीते
इंद्रवल         तारिक हुसैन कीन   27.42           हारे
डोडा         शक्तिराज परिहार      36.63         जीते
भद्रवाह        दिलीप सिंह             35.33         जीते
रामबन       नीलम सिंह लंगेह       42.30          जीते
बनिहाल      शौकत जाविद डैंग      17.12        हारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed