फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Elections: 70 to 80 terrorists sitting in Pakistani military bunkers

Jammu Kashmir Elections 2024 : पाकिस्तानी सैन्य बंकरों में बैठे हैं 70-80 आतंकी, चुनाव में खलल डालने की साजिश

Mon, 16 Sep 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 05:29 AM IST
सार

पिछले एक हफ्ते में सीमा पार से तीन बार आतंकी घुसपैठ का प्रयास किया गया है। एक बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। तीन बार आतंकियाें से मुठभेड़ हुईं। इन वारदातों ने 18 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Elections: 70 to 80 terrorists sitting in Pakistani military bunkers
सीमा पर जवान... - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट है। पिछले एक हफ्ते में सीमा पार से तीन बार आतंकी घुसपैठ का प्रयास किया गया है। एक बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। तीन बार आतंकियाें से मुठभेड़ हुईं। इन वारदातों ने 18 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, एलओसी पर 70 से 80 आतंकी घुसपैठ के लिए डेरा जमाकर बैठे हैं, जो पाकिस्तानी रेंजरों और सेना के मोर्चों में बैठे हुए हैं। इन आतंकियों को घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व रक्षा विशेषज्ञ रिटायर बिग्रेडियर विजय सागर मानते हैं कि पाकिस्तान हर हाल में विस चुनाव में खलल डालना चाहता है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में रिकाॅर्डतोड़ मतदान हुआ था। क्योंकि 370 हटने के बाद पहली बार विस चुनाव हो रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान इसमें खलल डालना चाहता है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये संदेश दिया जाए कि लोग इससे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि राजोरी-पुंछ, बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा एलओसी, सांबा और कठुआ बॉर्डर पर जैश-ए मोहम्मद व लश्कर-ए ताइबा के आतंकी छोटे-छोटे समूह में मौजूद हैं। पाकिस्तानी सेना के बंकर में चार से पांच आतंकी समूह बनाकर बैठे हुए हैं, जिन्हें हर हाल में घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर घुसपैठ करने का दबाव बना रही है।

पिछले सात दिन में हुई वारदातें
  • 08 सितंबर : नौशेरा सेक्टर में दो आतंकी घुसपैठ करते ढेर
  • 09 सितंबर, पुंछ-दिगवार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
  • 11 सितंबर: उधमपुर के बसंतगढ़ में दो आतंकी ढेर
  • 11 सितंबर: जम्मू के कानाचक बॉर्डर पर पाकिस्तान ने पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की, जवान घायल
  • 13 सितंबर: किश्तवाड़ में आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान बलिदान, दो घायल
  • 14 सितंबर: बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़, तीन मार गिराए
  • 14 सितंबर: नौशेरा एलओसी पर दिनदहाड़े घुसपैठ, जवान घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed