फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election Result women candidates Increased representation Shamim Becomes Third Time MLA

Jammu Result: युवा शगुन पहली तो शमीम लगातार तीसरी बार बनीं विधायक; महिला उम्मीदवारों का बढ़ा प्रतिनिधित्व

Wed, 09 Oct 2024 01:14 PM IST
शाहरुख खान अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में इस बार महिला उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व बढ़ गया है। युवा शगुन पहली तो शमीम फिरदौस लगातार तीसरी बार विधायक बनीं हैं। डीएच पोरा से सकीना ने 17449 वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Result women candidates Increased representation Shamim Becomes Third Time MLA
Jammu Kashmir Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद इस बार विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। 2008 के बाद पहली बार तीन महिलाएं विधायक विधानसभा पहुंचीं। इसमें किश्तवाड़ भाजपा की शगुन परिहार, हब्बाकदल से नेशनल कांफ्रेंस की शमीम फिरदौस और डीएच पोरा से नेशनल कांफ्रेंस की सकीना इट्टू शामिल हैं। 
विज्ञापन


90 विधानसभा सीटों पर 30 महिला उम्म्मीदवार चुनावी मैदान में थीं। इनमें डीएचपोरा से सकीना इट्टू ने 17449 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि हब्बाकदल से शमीम फिरदौस 953 वोट से जीतीं, जबकि भाजपा की शगुन परिहार की जीत का अंतर 521 वोट ही रहा।
विज्ञापन


2014 तक हुए 10 विधानसभा चुनावों में 12 महिलाएं ही विधानसभा पहुंच पाई थीं। 11वीं विधानसभा में ये संख्या 15 हो जाएगी। 11वीं विधानसभा चुनावों के इतिहास में नेशनल कांफ्रेंस की शमीम फिरदौस प्रदेश की पहली महिला बनी हैं, जिन्होंने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 2008, 2014 के बाद अब 2024 के चुनावों में विजय रही हैं। इस बार वह पिछले दो चुनावों के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। 2024 के चुनाव में उन्होंने 12437 वोट हासिल कर अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भट को 9538 वोट के अंतर से हराया है। 

2008 में उनकी जीत का अंतर 1702 वोट, जबकि 2014 में ये अंतर 2359 हो गया था। शमीम फिरदौस जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2008 में वह मंत्री रही हैं। 

 

डीएच पोरा से नेशनल कांफ्रेंस की सकीना इट्टू ने पीडीपी के गुलजार अहमद डोर को बड़े वोट अंतर से हराया है। सकीना इट्टू के पिता वली मोहम्मद इट्टू एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे। 1994 में आतंकवादियों ने उनकी गोली मार कर हत्या की थी। 

 

किश्तवाड़ से भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार सबसे कम आयु की विधायक बनी हैं। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक व मंत्री सज्जा कुचलू को 521 वोट के अंतर से हराया है। वह आतंकियों की गोली का शिकार हुए भाजपा के पूर्व राज्य सचिव अनिल परिहार के परिवार की सदस्य हैं।

 

ये महिला हारी
पाडर नागसेनी से नेशनल कांफ्रेंस की उम्मीदवार पूजा ठाकुर को हार मिली। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने उन्हें 1546 वोट से हराया। पूजा ठाकुर को 15490 वोट जबकि सुनील शर्मा को 17036 वोट मिले। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां और नाना का गढ़ रही श्रीगुफवारा-बिजबिहारा सीट नहीं बचा पाई है। इल्तिजा मुफ्ती को नेशनल कांफ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी से 9770 वोट से हारी। इल्तिजा को 23525 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed