Jammu kashmir Election: चुनाव से पहले भाजपा में रार... बाहरियों को टिकट मिलने पर नाराजगी; सड़क पर कार्यकर्ता
जम्मू में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आगामी जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 के लिए 'बाहरियों' को टिकट देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 'बाहरियों' को टिकट दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी की आंतरिक राजनीति और स्थानीय नेताओं के बीच टिकट वितरण को लेकर असंतोष को दर्शाता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी टिकट उन उम्मीदवारों को दिया जा रहा है जो स्थानीय नहीं हैं . जिससे क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस पर चिंता जताई कि ऐसा निर्णय पार्टी की जमीनी स्तर पर कार्यरत टीम की मेहनत और समर्पण की अनदेखी करता है। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने की मांग की और पार्टी नेतृत्व से इस फैसले को पुनः विचार करने की अपील की हैं ।
यह विरोध बीजेपी के भीतर एक गहरे संघर्ष को भी उजागर करता है। जहां स्थानीय और केंद्रीय नेतृत्व के बीच टिकट वितरण को लेकर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। चुनावी टिकटों के वितरण में इस प्रकार के विवाद पार्टी के चुनावी अभियान को प्रभावित कर सकते हैं और आगामी चुनावों के परिणामों पर असर डाल सकते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को सुलझाने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है। और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है। और अब सभी की नजरें इस पर हैं कि बीजेपी इस चुनौती का सामना कैसे करती है।