फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Election announcement possible after Rakshabandhan

JK Assembly Election : रक्षाबंधन के बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव का एलान संभव, पांच चरणों में होने की उम्मीद

Thu, 20 Jun 2024 11:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
रक्षाबंधन के बाद चुनाव का एलान हो सकता है। प्रस्तावित विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराने की योजना है। 24 जून से प्रदेश के मास्टर ट्रेनर का तीन दिन का प्रशिक्षण नई दिल्ली में आयोजित है। 
loader
Jammu Kashmir: Election announcement possible after Rakshabandhan
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रक्षाबंधन के बाद चुनाव का एलान हो सकता है। प्रस्तावित विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराने की योजना है। 24 जून से प्रदेश के मास्टर ट्रेनर का तीन दिन का प्रशिक्षण नई दिल्ली में आयोजित है। 



जम्मू-कश्मीर में नवंबर-दिसंबर 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद 2015 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी, लेकिन जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस ले लेने से सरकार गिर गई थी। तबसे जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर को दिल्ली में तीन का प्रशिक्षण 24 से 26 जून तक दिया जाएगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों व राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। इनमें लगभग 25 मास्टर ट्रेनर शामिल होंगे। इन्हें पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।  

हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले भी इन्हें प्रशिक्षित किया गया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि रक्षाबंधन के तत्काल बाद चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed