फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Drone found in Kathua, police and bomb disposal squad reached spot

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हटली में मिला ड्रोन, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

Mon, 13 Feb 2023 08:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

कठुआ पुलिस ड्रोन के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के तहत अनुमति आदि को लेकर भी जांच भी कर रही है। उधर, जम्मू जिले के बिश्नाह के गांव बंदराली में रविवार रात को खेत में ड्रोन मिला था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Drone found in Kathua, police and bomb disposal squad reached spot
कठुआ में मिला ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

कठुआ के हटली गांव के नजदीक कलसपुर इलाके के खेतों में लावारिस ड्रोन मिला। सोमवार शाम को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने ड्रोन को अच्छे से खंगाला इसके बाद उसे जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


प्राथमिक तौर पर इलाके में मिले ड्रोन आम तौर पर शादी या अन्य समारोहों में वीडियो शूट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस मामले में अच्छे से तस्दीक करना चाहती है कि कहीं किसी संस्थान की रेकी के लिए इस्तेमाल न किया गया हो।
विज्ञापन


बाकायदा पुलिस ड्रोन के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के तहत अनुमति आदि को लेकर भी जांच भी कर रही है। उधर, जम्मू जिले के बिश्नाह के गांव बंदराली में रविवार रात को खेत में ड्रोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के युवक ने करीब रात नौ बजे आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु को गिरते देखा। उसने गांव के पंच सुरेश कुमार को इसकी जानकारी दी। पंच ने पुलिस चौकी इंचार्ज से संपर्क किया। इसके बाद चौकी इंचार्ज सुरिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे।

उन्होंने देखा कि खेत में एक ड्रोन उल्टा पड़ा होने के कारण उड़ नहीं पा रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी विक्रम शर्मा को इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ड्रोन को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि पास के गांव कादरे चक के पूजा पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। 

जिसमें फोटोग्राफर द्वारा ड्रोन उड़ाया जा रहा था। ड्रोन अनियंत्रित होकर दूर खेत में जा गिरा। पैलेस के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि ड्रोन की तलाश करने के लिए फोटोग्राफर ने आसपास में तलाश की, लेकिन ड्रोन नहीं मिलने पर जब पुलिस में जानकारी दी तो उन्हें पता चला कि ड्रोन पुलिस के पास है।

खेतों से मिला ड्रोन शादी समारोह में उड़ाया गया था, वह एक फोटोग्राफर का था। ड्रोन को लेकर सीज़ करने कर मामला दर्ज किया गया है। ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होने पर कार्रवाई की जा रही है। -विक्रम शर्मा, थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed