फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Didn't know in childhood that girls have a team, then it won the Challenger Trophy

जम्मू-कश्मीर: बचपन में पता नहीं था लड़कियों की टीम होती है, फिर चैलेंजर ट्रॉफी में जमाई धाक

Wed, 15 Dec 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

चैलेंजर ट्रॉफी में पहुंचने वाली प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर बनीं सरला। सरला ने बताया कि 2009 में उसने अपने गुरुजी के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। स्टेडियम गई और लोगों के मार्गदर्शन में क्रिकेट को समझा।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Didn't know in childhood that girls have a team, then it won the Challenger Trophy
चैलेंजर ट्रॉफी

विस्तार

जिस लड़की को बचपन में यह पता नही था कि महिला क्रिकेट टीम भी होती है, वह बड़ी होकर मेहनत से न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि चैलेंजर ट्रॉफी में खेले, ऐसा करना हर किसी के लिए आसान नहीं। इस सफर को जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बिश्नाह के गांव करयाल ब्राह्मणा की रहने वाली सरला देवी ने तय किया है। सरला का नाम आज जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ियों में आता है।  

विज्ञापन


सरला देवी ने कहा कि बचपन से खेलों के प्रति रुझान था। इसका एक कारण घर में दो बड़ी बहनों का कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी होना भी था। मेरा रुझान क्रिकेट की तरफ था, लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि महिला क्रिकेट टीम भी होती है। सरला ने बताया कि 2009 में उसने अपने गुरुजी के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। स्टेडियम गई और लोगों के मार्गदर्शन में क्रिकेट को समझा। एक साल बाद 2010 में अंडर-19 में चयन हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद चार साल अंडर-19 खेला और फिर सीनियर टीम में चयन हुआ। अंडर-19 में मैने नॉर्थ जोन खेला, अंडर-23 और सीनियर की नॉर्थ जोन टीम में भी उनका चयन हुआ। क्रिकेट के शुरूआती दौर में टीम में चयन को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन अपने गांव से स्टेडियम तक सफर करना बड़ी चुनौती थी। कभी-कभी प्रैक्टिस में देरी हो जाती तो शाम के समय अकेले घर जाने में डर लगता, लेकिन मैने (सरला) हमेशा इससे ज्यादा अपने खेल पर ध्यान दिया और प्रदेश की सीनियर टीम में स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम का हिस्सा बना है सपना 
सरला देवी का चयन महिला चैलेंजर ट्रॉफी में हुआ था। उन्होंने कहा कि चैलेंजर ट्राफी में उन्हें काफी सीखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलकर मैने अपने खेल में काफी सुधार भी किया। इस सफर के अनुभव को अपने खेल में उतारूंगी, ताकि भविष्य में इस तरह के मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अल्पसंख्यक पर हमले सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल हिजबुल का आतंकी ढेर
 

महिला क्रिकेट के प्रति बदल रही सोच 

सरला देवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में अब महिला क्रिकेट के प्रति सोच बदल रही है। नए निजाम में टीम को सिलेक्शन ट्रायल से लेकर अभ्यास मैच करवाए जा रहे हैं, जिससे टीम के प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में असर हुआ है। सीनियर वुमेन ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed