फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir DGP said infiltration has been controlled to a great extent

जम्मू कश्मीर: डीजीपी बोले- लक्षित हत्याओं के करीब सभी मामले हल, घुसपैठ पर काफी हद तक लगी लगाम

Thu, 22 Dec 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 02:16 AM IST
सार

पुलवामा में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं और 2000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई पर पीएसए लगाया गया है और इस खतरे को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir DGP said infiltration has been controlled to a great extent
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घुसपैठ पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लक्षित हत्याओं के लगभग सभी मामलों को सुलझा लिया गया है। केवल एक या दो मामले लंबित हैं, जिनमें शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। बहुत जल्द इन मामलों को भी हल कर लिया जाएगा। त्राल में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने बुधवार को कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बहुत प्रभावी है।

विज्ञापन


नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं और 2000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई पर पीएसए लगाया गया है और इस खतरे को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग गोली से मारे जाते थे लेकिन अब यहां लोग नशे से मारे जा रहे हैं क्योंकि जो एक बार इसका इस्तेमाल करता है वह बार-बार इसकी तलाश करता है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि इस खतरे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्राल लगभग आतंकवाद मुक्त 

डीजीपी ने कहा कि आतंक का रास्ता नहीं अपनाने और शांति व समृद्धि को चुनने के लिए वह विशेष रूप से लोगों और युवाओं को बधाई देना चाहते हैं। त्राल अब लगभग आतंकवाद मुक्त हो चुका है और शांति का घर बन गया है। युवाओं को इस रास्ते को जारी रखना चाहिए क्योंकि गलत रास्ता चुनने वाले कभी वापस नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed