फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir dgp dilbag singh said police will soon get latest equipments and weapons

पुलिस को नए हथियार देकर किया गया मजबूत, जल्द कई और नए संसाधन होंगे अपग्रेड: डीजीपी जम्मू-कश्मीर

Sat, 29 Sep 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Sep 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir dgp dilbag singh said police will soon get latest equipments and weapons
DGP Dilbag Singh - फोटो : फाइल
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कुछ साल में जम्मू कश्मीर पुलिस को नए हथियार और अन्य जरूरी उपकरण प्रदान करके मजबूत किया गया है। अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां संसाधनों को अपग्रेड करने की जरूरत है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को पुलिस लाइन के दौरे के दौरान अधिकारियों और  कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर उचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुलिस को उन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करना है जो राष्ट्रीय और सामाजिक विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से मिली सहायता की सराहना और एसपीओ को मुबारकबादी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने एसपीओ के वेतन में वृद्धि की है यह बड़ा कदम है। डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि हार्डशिप अलाउंस बढ़ाने की मांग को भी सरकार ने सहानुभूति पूर्वक देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कल्याण और आवास के संबंध में कर्मियों की शिकायतों को सुना और आश्वासन दिया कि इस संबंध में अधिक सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर डीआईजी वीके बिर्दी, इम्तियाज इस्माइल पर्रे, एसएसपी श्रीनगर, मनोज पंडित, शाम लाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed