{"_id":"61b7b0cebcc08d659d22e519","slug":"jammu-kashmir-development-turisam-city-reporter-news-jmu249775976","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग के सुरुईंसर में हवा से बातें करेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग के सुरुईंसर में हवा से बातें करेंगे सैलानी
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के सांबा जिले में पड़ते सुरुईंसर स्थित एथेम में सफल ट्रायल के बाद जनवरी के शुरू में पैराग्लाइडिंग सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें देशभर के पर्यटक पहुंचकर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकेंगे। शुरू में इसे साप्ताहिक स्तर पर शनिवार और रविवार को शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद पर्यटकों के आकर्षण को देखते हुए इसका विस्तार किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग के लिए उचित दर तय की जाएगी। संभाग में अपनी तरह के इस पहले आकर्षित पैराग्लाइडिंग स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को लाने की तैयारी है।
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-सुरुईंसर (सांबा) मार्ग पर एथेम स्थित है, जिससे आसानी से सड़क मार्ग से पर्यटक वहां पहुंच सकेंगे। पैरा ग्लाइडिंग गतिविधि को शुरू करने के लिए निजी संस्था की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें हिमाचल प्रदेश और अन्य दूसरे राज्यों की तर्ज पर पैरा ग्लाइडिंग गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
-----
स्थानीय युवाओं को दिया जाएगा
प्रशिक्षण, खुलेंगे रोजगार के द्वार
एथेम में टेक ऑफ प्वाइंट में पहाड़ी की चोटी तक करीब 250 मीटर का छोटा ट्रैक शामिल है और रेत तल के लैंडिंग प्वाइंट पर चार मिनट की ग्लाइड के बाद पहुंचा जाता है। इस छोटे स्थल में पैरा ग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करेगा, ताकि वे इस गतिविधि को अपना सकें। विभाग ने युवाओं के लिए पर्यटन से संबंधित व्यवसायों में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना बनाई है। पैराग्लाइडिंग के लिहाज से एथेम स्थल पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें भविष्य में गतिविधियों को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
------
10 जनवरी के बाद से एथेम में पर्यटकों के लिए निजी स्तर पर पैरा ग्लाइडिंग सुविधा शुरू करना प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य जम्मू में एडवेंचर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कोशिश की जाएगी कि इसमें पर्यटकों के लिए उचित शुल्क लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आ सकें। इसके साथ नई गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
विवेकानंद राय, पर्यटन निदेशक, जम्मू