फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,development,man ki baat

मोदी बाले, कश्मीर के मिशन जल थल ने पेश की मिसाल

विज्ञापन
jammu kashmir,development,man ki baat
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मिशन जल थल नाम के जन आंदोलन की अपने मन की बात में सराहना करते हुए सभी से इस प्रकार के प्रयास को आगे बढ़ाने की अपील की है। कहा कि इस अभियान के जरिये श्रीनगर की झीलों और तालाबों की पुरानी रौनक बहाल करने के लिए कश्मीरी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार जब लोग मिलकर कुछ करने की ठान लें तो वो अद्भुत चीजें कर जाते हैं। समाज में कई ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं जिनमें जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मिशन जल थल नाम का ऐसा ही एक जन आंदोलन कश्मीर के श्रीनगर में चल रहा है। यह श्रीनगर की झीलों और तालाबों की साफ.-सफ ाई और उनकी पुरानी रौनक लौटाने का एक अनोखा प्रयास है। इसका फोकस कु शल सार और गिल सार पर है। जनभागीदारी के साथ-साथ इसमें टेक्नोलॉजी की भी बहुत मदद ली जा रही है। कहां-कहां अतिक्रमण हुआ है, कहां अवैध निर्माण हुआ है इसका पता लगाने के लिए इस क्षेत्र का बाकायदा सर्वे कराया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाने और कचरे की सफ ाई का अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

-----------------
दूसरे चरण में गिल सार झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ाने पर जोर
मिशन के दूसरे चरण में पुराने वाटर चैनल और झील को भरने वाले 19 झरनों को बहाल करने का भी भरपूर प्रयास किया गया। इस बहाली परियोजना के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैले, इसके लिए स्थानीय लोगों और युवाओं को वाटर अंबेसडर भी बनाया गया। अब यहां के स्थानीय लोग गिल सार झील में प्रवासी पक्षियों और मछलियों की संख्या बढ़ती रहे इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं और उसको देखकर खुश भी होते हैं। मैं इस शानदार प्रयास के लिए श्रीनगर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रधानमंत्री ने पूरे देश में अभियान को दिलाई मान्यता: कौल
भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर की झीलों को बहाल करने के अभियान को देशभर में मान्यता दिलाने का प्रयास किया है। यह प्रयास कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा प्रवासी पक्षियों को आशियाना दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। झीलों को पुराने स्वरूप में लौटाने के इस अभियान के जरिये अन्य झीलों व जल स्त्रोतों के संरक्षण की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायी होगा।

----------
कोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिशन जल थल की सराहना के लिए आभार। हमारे खूबसूरत झील देश के इतिहास, संस्कृति व रिवाज से जुड़े हैं। डीसी श्रीनगर तथा अन्य विभागों की ओर से प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।- मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed